यदि आपको विज्ञान के बारे में जानना पसंद है तब आप यह जरुर जानते होंगे कि एनआईसी क्या होता है? या फिर एनआईसी का फुल फॉर्म (NIC Ka Full Form, NIC full form in Hindi) जानने मे आपकी दिलचस्पी होगी।
क्या आपने कभी यह जानने का प्रयास किया है कि एनआईसी (NIC) आखिर है क्या?
यदि हाँ, तो इस पोस्ट के माध्यम से आपको इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होने वाली है इसलिए यदि आपको वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में रुचि है तो इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको पता होनी चाहिए।
एनआईसी भारत की एक संस्था है जो कई सारे महत्वपूर्ण कार्य करती है इसलिए यहाँ हम एनआईसी का फुल फॉर्म (NIC Ka Full Form) तो आपको बताएंगे ही, साथ ही इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी भी आपको देंगे। वैसे तो एनआईसी के और भी कई सारे फुल फॉर्म होते हैं लेकिन आज हम एक ऐसी संस्था के बारे में आपको बताएंगे जो विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र से संबंध रखती है।
इसके बारे में विस्तार से जानने से पहले आपको यह जान लेना होगा कि एनआईसी का फुल फॉर्म, NIC Full Form in Hindi & English क्या होता है, तो आइए सबसे पहले हम आपको एन आई सी का फुल फॉर्म बताते है।
NIC Ka Full Form in Hindi (एनआईसी का फुल फॉर्म क्या है?)
यदि आप एनआईसी के फुल फॉर्म की तलाश में है और आपको अभी तक इसका सटीक परिणाम नहीं मिल पाया है तो अब आप बिल्कुल सही जगह पहुंच चुके हैं क्योंकि यहां हम आपको एनआईसी का फुल फॉर्म बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि एनआईसी का फुल फॉर्म National Informatics Centre होता है, जिसका हिंदी उच्चारण नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर है।
N: National
I: Informatics
C: Centre
यदि आप यह सोच रहे हैं कि इसका हिंदी फुल फॉर्म क्या है तो हम आपको बता दें कि एनआईसी का हिंदी अर्थ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र होता है।
इसके नाम से ही आप थोड़ा बहुत आइडिया लगा सकते हैं कि यह किस प्रकार की संस्था है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी हमने आगे इस पोस्ट मे दी है इसलिए इसे आखिर तक जरूर पढ़ें ।
आइए जानते हैं कि एनआईसी होता क्या है।
NIC क्या है?
एन आई सी का पूरा नाम नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर है जिसे हिंदी में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र कहते हैं। एनआईसी भारत सरकार की एक संस्था है जो इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 1976 में की गई थी जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह संस्था कई महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देती है। भारत की अर्थव्यवस्था को बुनियादी ढांचा देने में महत्वपूर्ण कार्य करती है, इसकी भूमिका मुख्य रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म में होती है।
जैसा कि आप इसके नाम पर ही समझ सकते हैं कि इसका कार्य नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सरकार से जोड़े रखना है। सरकार जितनी भी पहल नागरिकों के हित के लिए करती है उसका प्रबंधन इसी संस्था द्वारा किया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन, ई- अस्पताल, जीवन प्रमाण, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, नरेगा जैसे कई सरकारी कार्यों का प्रबंधन इस संस्था द्वारा किया गया है। इसके अलावा भी कई प्रकार की सेवाएं यह संस्था देती है जिसकी चर्चा आगे हम आपके साथ करने वाले हैं।
इससे संबंधित कई सवाल आपके मन में आ रहे होंगे इसलिए यह पोस्ट आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि एनआईसी क्या है और एनआईसी किस तरह की सेवाएं प्रदान करती है तो इसके लिए आपको आगे दी जाने वाली जानकारी पढ़नी होगी।
आइए सबसे पहले यह जानते हैं की एनआईसी की विस्तृत जानकारी क्या है।
NIC की जानकारी
जैसा कि आप एनआईसी के बारे में थोड़ा बहुत पहले जान भी चुके हैं। एनआईसी की स्थापना 1976 में की गई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला मूल संगठन है जिसकी निर्देशक नीता वर्मा है। यदि बात की जाए इस संस्था के कार्यकर्ताओं की तो 2018 तक इस संस्था से 4500 कर्मचारी जुड़ चुके हैं।
पूरा नाम: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
स्थापना: 1976
मुख्यालय: नई दिल्ली
संगठन: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
महनिदेशक: नीता वर्मा
स्टॉफ: 4500
एनआईसी की जानकारी तो आपको मिल गई लेकिन अब सवाल यह है कि एनआईसी किस तरह की सेवाएं प्रदान करता है?
तो चलिए यह जानने के लिए अगले सेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
एनआईसी सेवाएं
एनआईसी द्वारा कई प्रकार की सेवाएं दी जाती है जो कुछ इस प्रकार है:-
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा गवर्नमेंट लोकल एरिया नेटवर्क प्रदान किया जाता है।
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।
- एनकेएन (NKN) और मैसेजिंग सुविधा दी जाती है।
- रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस प्रदान किया जाता है।
- वेब-कास्ट, Domain में रजिस्ट्रेशन, नेशनल क्लाउड जैसी कई सुविधाएं दी जाती है।
- कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सुविधा यहां उपलब्ध है।
- एनआइसीएनईटी डाटा सेंटर और सिक्योरिटी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रदान की जाती है।
इस तरह की महत्वपूर्ण सुविधाएं एनआईसी अर्थात राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदान की जाती हैं, अब आप समझ गए होंगे कि एनआईसी आखिर क्या है।
एनआईसी के अन्य फुल फॉर्म
NIC full form in Computer | Network Interface Card |
NIC full form in Medical | Nursing Interventions Classification |
NIC full form in Banking | Net Interest Cost |
NIC full form in GST/Education | National Informatics Centre |
NIC से जुड़े सवाल जवाब (FAQS)
एनआईसी का मतलब क्या है?
एनआईसी का मतलब National Informatics Centre होता है, जिसका हिंदी अर्थ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र है।
एनआईसी की स्थापना कब हुई थी?
एनआईसी की स्थापना 1976 में की गई थी।
निष्कर्ष – NIC Meaning in Hindi
दोस्तों, इस पोस्ट में आपको एनआईसी के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए मिला होगा, हमने यहाँ आपको एनआईसी क्या है, NIC ka full form (NIC full form in Hindi & English), NIC ka matlab kya hota hai क्या होता है, एनआईसी की जानकारी और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी।
अगर फिर भी आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम जल्द ही आपके कमेंट का रिप्लाई करेंगे। बाकी आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके और भी लोगो को इसकी जानकारी जरुर दें।
अन्य पढ़ें:-